Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • डेटिंग एप पर चैटिंग कर ठगी करने का आरोपी जालसाज गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

डेटिंग एप पर चैटिंग कर ठगी करने का आरोपी जालसाज गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 15/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  डेटिंग एप और मैरिज साइट पर मित्रता कर युवतियों और महिलाओं के साथ धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जालसाजी के आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल से मिली चैट से वह आठ युवतियों के संपर्क में था। इनसे 20 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। 13 नवंबर, 2024 को शांतिनगर कॉलोनी निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि वह एक कंपनी में फार्मासिस्ट है। उसने शादी डाट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। उसकी प्रोफाइल देख हल्द्वानी निवासी चारू चंद्र जोशी ने उनके व्हाट्सअप नंबर पर मैसेज भेजा और खुद को देहरादून स्वास्थ्य विभाग में चीफ मेडिकल ऑफिसर बताते हुए चैट शुरू कर दी। बाद में चारु ने उसे और उसकी सहेली सरिता को झांसे में लेकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 8.57 लाख रुपये ठग लिए। शुक्रवार को कोतवाली में केस का खुलासा करते हुए एएसपी अभय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। कोतवाल विक्रम सिंह राठौड़ व एसओजी प्रभारी रविंद्र विष्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने हल्द्वानी की फ्रेंड्स कॉलोनी दोनहरिया से आरोपी चारू चंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल चैट से पता लगा कि वर्तमान में वह आठ अन्य महिलाओं के साथ डेटिंग व मेरिज एप पर संपर्क में था। वह उनसे 20 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपी मूल रूप से गरुड़ बागेश्वर का निवासी है। उसके खिलाफ हल्द्वानी में धोखाधड़ी के पांच, देहरादून जिले के ऋषिकेश थाने में एक और काशीपुर में एक केस दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई सतीश कुमार शर्मा, एसआई सौरभ भारती, देवेंद्र सिंह सामंत, एसची विनय कुमार, कुलदीप सिंह, प्रदीप व दीपक जोशी रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खटीमा में हाथियों ने एक एकड़ गन्ने की फसल रौंदी
Next: हरिद्वार में स्नान को आए श्रद्धालु जाम में फंसे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.