Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित नहीं समाप्त करें
  • अल्मोड़ा

जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित नहीं समाप्त करें

AltnewsUttarakhand 29/01/2021
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित नहीं समाप्त करने के शासनादेश सरकार जल्द जारी करे। इसके साथ ही नगर निकायों को पूर्व की तरह अपने क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए मानचित्रों को स्वीकृति करने का अधिकार मिले। यह बात शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने की। शासनादेश जारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात की। उन्होंने कहा कि बीते तीन साल से सर्वदलीय संघर्ष समिति सरकार की ओर से लाए गए जन विरोधी विकास प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलनरत है। जिस कारण आज सरकार ने इसे स्थगित करने की घोषणा की है। कहा कि विकास प्राधिकरण लागू होने के बाद पर्वतीय क्षेत्र की जनता को भवन निर्माण में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भवन मानचित्र पास कराने में ही लोगों के हजारों रुपये खर्च हो रहे है। साथ ही सरकार ने जन विरोधी विकास प्राधिकरण लागू कर नगर निकायों को भी कमजोर करने का काम किया। कहा कि सरकार के इस नियम से पालिका को होने वाली आय खत्म हो गई। जिससे आज पालिका अपने कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं दे पा रही है। जब तक प्राधिकरण को समाप्त करने का शासनादेश जारी नहीं होता। पहले की तरह सर्वदलीय संघर्ष समिति का आंदोलन जारी रहेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जय श्री एजुकेशनल सोशल एंपावरमेंट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान
Next: यूजर चार्ज का नगर व्यापार मंडल ने किया विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.