Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जय श्री एजुकेशनल सोशल एंपावरमेंट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान
  • अल्मोड़ा

जय श्री एजुकेशनल सोशल एंपावरमेंट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान

AltnewsUttarakhand 29/01/2021 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में जय श्री एजुकेशनल सोशल एंपावरमेंट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोच्च अंक 84 प्रतिशत प्राप्त छात्रा दिया राजोरिया तथा इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक 87 प्रतिशत प्राप्त पूजा बिष्ट को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के कोऑर्डिनेटर पंकज चनियाल ने विद्यालय के अच्छे प्रदर्शन को इस सम्मान हेतु चयनित करने का आधार बताया। सचिव गगन पंत ने भविष्य में और वृहत स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता डॉ० कपिल नयाल ने बताया कि विद्यालय के कई विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड के तहत ‘स्कॉलरशिप फ़ॉर हायर एजुकेशन(SHE)’ हेतु चयन हुआ है। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए गए प्रयासों को सराहनीय एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। जय श्री एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पांडे को भी विद्यालय के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पांडेय ने ट्रस्ट द्वारा किये गए कार्यों की प्रसंशा की और आभार प्रकट किया। मोती प्रसाद साहू व सुनीता बोरा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अस्ट भुजा दुबे, तारा दत्त भट्ट, मोती प्रसाद साहू, बराती लाल यादव, शंकर दत्त भट्ट, प्रदीप सलाल, कृपाल सिंह बिष्ट, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडेय, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, नवीन वर्मा, गीतांजली नयाल, मोनिका जोशी, कमलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ० कपिल नयाल द्वारा किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा भ्रमण का दूसरा दिन रहा शिक्षा के नाम
Next: जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित नहीं समाप्त करें

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.