Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की सुगबुगाहट, बीजेपी विधायकों ने ऐके सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की सुगबुगाहट, बीजेपी विधायकों ने ऐके सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

AltnewsUttarakhand 10/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने राष्ट्रपति को खत लिखा है।
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि संविधान के कथित उल्लंघन के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा गया ज्ञापन गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है।
गुप्ता ने एक बयान में दावा किया कि दिल्ली सरकार द्वारा छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन न करना और कैग रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई न करना संविधान का उल्लंघन है। भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 30 अगस्त को राष्ट्रपति से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में होने के कारण दिल्ली में उत्पन्न संवैधानिक संकट के बीच तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया।
गुप्ता ने राष्ट्रपति सचिवालय से प्राप्त एक पत्र को साझा करते हुए कहा, ‘राष्ट्रपति ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए उसे गृह सचिव को भेज दिया है।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने गृह सचिव से इस मामले पर तत्काल और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कही थी ये बात
हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं, तो इस देश में कोई ईमानदार नहीं है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को भिवानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को हरियाणा में सरकार चलाते 10 साल हो गए, लेकिन उनके कार्यकाल में प्रदेश के सरकारी स्कूल और अस्पताल अच्छे नहीं हुए। यहां बिजली नहीं आती है।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के ही बेटे हैं। दिल्ली में शानदार स्कूल-अस्पताल बनाने, मुफ्त बिजली-पानी देने, महिलाओं को मुफ्त बस सफर देने से आज दिल्ली का नाम दुनिया भर में रोशन है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल से डरते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के बाद यहां के लोगों को भी दिल्ली, पंजाब जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रेमिका ने पति, देवर संग मिलकर घोंटा था प्रेमी का गला
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया न्यायिक परिसर में बार एसोसिएशन के नवीन भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.