Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली शराब नीति मामला : ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, सीएम केजरीवाल और आप दोनों को बनाया आरोपी
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

दिल्ली शराब नीति मामला : ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, सीएम केजरीवाल और आप दोनों को बनाया आरोपी

AltnewsUttarakhand 10/07/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)।  प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के आबकारी घोटाले में 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। चार्जशीट में सीएम केजरीवाल को आरोपी नंबर 37 बनाया है जबकि उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी आरोपी नंबर 38 है। 232 पेज की चार्जशीट में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह भी कहा गया कि शराब कारोबारियों से सांठगांठ के जरिए नीति को उनके पक्ष में बनवाकर पार्टी के नेताओं को फायदा पहुंचाना था।

ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, नई आबकारी नीति बनाने के पीछे सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं का मकसद था कि रिश्वत के बदले साउथ लॉबी को फायदा पहुंचाया जाए। जांच के आधार पर विजय नायर की भूमिका का जिक्र करते हुए चार्जशीट में लिखा गया है कि विजय नायर पार्टी में किसी भी पद पर नहीं थे, लेकिन वो सिर्फ ्र्रक्क नेताओं के मिडिलमैन, लाइजनर या फिर ब्रोकर के तौर पर थे। खासकर सीएम केजरीवाल के।

चार्जशीट के अनुसार, विजय नायर का काम था कि वह शराब कारोबारियों से सांठगांठ कर पॉलिसी को उनके पक्ष में बनवाए जिससे AAP नेताओं के लिए रिश्वत लेने का रास्ता साफ हो सके। 17 नवंबर 2022 को दिए गए अपने बयान में नायर ने बताया कि वो मार्च 2021 से नई शराब नीति को लेकर शराब कारोबारियों के साथ लगातार बैठक कर रहा था जबकि वह दिल्ली सरकार के आधिकारिक या राजनीतिक पद पर भी नहीं था। उसकी विज्ञापन कंपनी का काम दिल्ली सरकार के लिए PR करना था। जो AAP पार्टी में उसके रसूख और पार्टी नेताओं के साथ गहरी साठगांठ को दर्शाता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कूलर में करेंट आने से महिला की मौत
Next: खाटूश्याम गए परिवार के बंद घर में चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.