Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देशभर की सीमाओं पर क्यों मधुमक्खियों के छत्ते लगाने के सरकार ने दिए आदेश
  • राष्ट्रीय

देशभर की सीमाओं पर क्यों मधुमक्खियों के छत्ते लगाने के सरकार ने दिए आदेश

AltnewsUttarakhand 13/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)।  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने और सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी केंद्रीय अर्धसैनिक और संबद्ध बलों को पश्चिम बंगाल में बीएसएफ यूनिट की तर्ज पर सीमा पर मधुमक्खियों के छत्ते लगाने का निर्देश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि यह निर्णय अप्रैल में इस संबंध में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया था, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने यहां नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में की थी।
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा के लिए तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 32वीं बटालियन द्वारा तैयार और कार्यान्वित मधुमक्खी छत्ता मॉडल की “सराहना” की गई। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) को अपने-अपने क्षेत्रों में इसे अपनाने के लिए एक निर्देश जारी किया गया है। अधिकारी ने कहा कि अन्य सीमा प्रहरी बलों के पास सुरक्षा के लिए बाड़ नहीं हैं, लेकिन मॉडल का उपयोग उनकी ड्यूटी की प्रकृति के अनुसार किया जा सकता है।
कुल मिलाकर लगभग 12 लाख कर्मियों वाले इन बलों को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा, नक्सल रोधी अभियान, आतंकवाद रोधी और उग्रवाद रोधी कर्तव्यों जैसे विभिन्न आंतरिक सुरक्षा कार्यों के लिए तैनात किया गया है। पिछले साल नवंबर से अब तक नदिया में बीएसएफ इकाई ने मवेशियों, सोने व मादक पदार्थों की तस्करी, बाड़बंदी काटने जैसे अपराधों को रोकने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भारत-बांग्लादेश सीमा बाड़ पर मधुमक्खी के करीब 200 छत्ते स्थापित किए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बहुमत साबित कर पाएगी नायब सरकार? विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, कांग्रेस को राज्यपाल का क्या आदेश
Next: समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.