Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय कार्यशाला संपन्न
  • ऊधम सिंह नगर

देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय कार्यशाला संपन्न

AltnewsUttarakhand 06/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एचएनबी पीजी कॉलेज में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत संचालित 12 दिवसीय ईडीपी कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला के समापन समारोह का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. आशुतोष कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर अवनीश राय व नोडल अधिकारी डा. हरेंद्र मोहन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर के किया। प्राचार्य आशुतोष कुमार ने प्रतिभागी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। नोडल अधिकारी डा. हरेन्द्र मोहन ने कार्यशाला की आख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि बारह दिनों विशेषज्ञों व प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुओं को स्व-रोजगार, स्टार्ट-अप, बिजनेस आइडियाज, व्यक्तित्व विकास, सोशल मीडिया, ए. आई, प्रोडक्ट कॉस्टिंग, कायजन एवं पॉमोडोरो तकनीकी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला से मार्गदर्शन व प्रशिक्षण लेकर प्रशिक्षुओं द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों, मॉडल्स, बिजनेस एवं स्टार्टअप आइडियाज की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसे अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्राध्यापकों द्वारा सराहा गया। विगत दिनों प्रशिक्षुओं ने कार्यशाला के व्यावहारिक प्रशिक्षण व शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत आंचल डेयरी दुग्ध संस्थान का भी भ्रमण किया। इस दौरान डा. रीना सिंह, डा. रेखा देव, डा. प्रशांत जोशी, डा. रेखा पांडे, डा. जगवती, डा. स्वाति जोशी, अंचल वर्मा आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटरसेप्टर की कार्रवाई में 34 चालकों का हुआ चालान
Next: 12.05 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.