Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ढाई लाख से अधिक की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

ढाई लाख से अधिक की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/11/2025

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पुलिस टीम ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात लोअर माल रोड सिमकनी ग्राउंड के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को 8.45 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय और प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक सोहिल सैफी (21 वर्ष), पुत्र मुस्ताक अहमद, निवासी बरेली रोड, जोशी विहार वार्ड नंबर 59, हल्द्वानी, जिला नैनीताल को रोका गया। तलाशी में उसके कब्जे से 8.45 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी हल्द्वानी से स्मैक लाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। पूछताछ में पता चला कि वह स्वयं भी नशे का आदी है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक धरम सिंह, हेड कांस्टेबल मुज्जमिल हुसैन, कांस्टेबल राजेश भट्ट, राकेश भट्ट, हरीश प्रसाद और चन्दन सिंह नेगी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 8 नवम्बर को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को किया जाएगा सम्मानित
Next: वन पंचायत सरपंचों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.