Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धारानौला के मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापा, एक्सपायरी दवाओं की हुई जांच
  • अल्मोड़ा

धारानौला के मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापा, एक्सपायरी दवाओं की हुई जांच

AltnewsUttarakhand 28/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में मंगलवार को ‘सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत धारानौला बाजार क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी दवाओं की विशेष रूप से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को नियमानुसार कैश मेमो संधारित करने, एक्सपायरी दवाओं के लिए अलग लेबलयुक्त बॉक्स रखने, प्रत्येक ग्राहक को बिल उपलब्ध कराने तथा एक्सपायरी दवाओं के सुरक्षित रखरखाव और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी संचालकों से औषधि संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराने की अपील की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने बेस अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं, मरीजों का जाना हाल
Next: बाड़ेछीना में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.