Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धौला तप्पड़ में 10 मकान ध्वस्त, लोगों ने छोड़े अपने घर
  • देहरादून

धौला तप्पड़ में 10 मकान ध्वस्त, लोगों ने छोड़े अपने घर

AltnewsUttarakhand 02/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण कुल्हाल पंचायत की धौला तप्पड़ बस्ती पर खतरा मंडराने लगा है। खाले के उफनाने और यमुना बस्ती में लगातार भू कटाव हो रहा है। बस्ती में 10 मकान ध्वस्त हो गए हैं। इसके साथ ही बरसाती नाले के उफान पर आने से सड़क बह गई है। बीते दो दिन से बस्ती के 80 परिवार खतरे के साए में रह रहे हैं। मंगलवार को बस्ती निवासी गुलाम हुसैन, अयूब, मेहकमदीन, अब्दलु कादिर, रमजान, वजीर, इमाम हुसैन, कालू, लियाकत, गुलाम रसूल के आवास ध्वस्त हो गए हैं। प्रभावितों का कहना है कि मकानों के ध्वस्त होने के साथ ही यमुना से हो रहा कटाव बस्ती तक पहुंच गया है, जिससे अन्य लोगों के मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। मुख्य आबादी से दस किमी दूर बस्ती में लोग डर के साए में रहने को मजबूर हैं। बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण वे रात को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर रह रहे हैं। बताया कि अब बस्ती को जाने वाली एकमात्र सड़क भी बरसाती चुकी है। बताया कि बस्ती के ऊपर से बरसाती नाले का बहाव बस्ती की ओर हो गया है, जबकि नीचे की ओर से यमुना कटाव बस्ती तक पहुंच रहा है। बस्ती के लोगों ने कहा कि अगर एक दो दिन बारिश जारी रही तो भारी नुकसान हो सकता है। प्रशासन को कटाव को रोकने के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पानी के बहाव को मोड़ने के लिए यमुना में चैनल बनाने की मांग की है। उधर, एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि सभी प्रभावितों को उचित सहायता मुहैया कराई जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरबर्टपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिला सहित पांच गिरफ्तार
Next: वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में जिला बार एसोसिएशन ने किया सम्मान समारोह आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.