Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरबर्टपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिला सहित पांच गिरफ्तार
  • देहरादून

हरबर्टपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिला सहित पांच गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 02/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  रिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने हरबर्टपुर में किराये के मकान में चल रहे देहव्यापार के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं सहित पांच को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामाग्री बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक एसएसपी अजय सिंह को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली कि हरबर्टपुर में एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। सूचना पर एसएसपी प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर एएचटीयू देहरादून तथा विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात में हरबर्टपुर स्थित सोनिया बस्ती के निकट बिजली घर के पास वार्ड नंबर-पांच में एक मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को मकान के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष तथा दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली। साथ ही उनके पास से आपत्तिजनक सामाग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम ने मकान के केयर टेकर सहित सभी पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 पंजीकृत में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की पहचान जय नारायण शर्मा पुत्र महेश आनंद शर्मा निवासी ग्राम कांडा, पोस्ट गडोली थाना बड़कोट उत्तरकाशी, हरि किशोर पुत्र शिव शरण निवासी मंडी चौक चिरंजीपुर विकासनगर, विक्की पुत्र राकेश कुमार निवासी रामबाग हरबर्टपुर, आंचल पुत्री दल बहादुर निवासी बनारस स्टेशन ग्राम बहादुरपुर, थाना बहादुरपुर बनारस उत्तर प्रदेश हाल पत्ता कैंप जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा व सिमरन चौधरी पत्नी जसविंदर सिंह निवासी लोनी मुस्तफाबाद जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में मकान के केयर टेकर जय नारायण शर्मा पुत्र मनीष महेश आनंद शर्मा ने बताया गया कि मकान को राजकुमार नाम के व्यक्ति ने किराये पर लिया है। जिसमें उनके द्वारा बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाया जाता है। वह मकान का देखभाल तथा प्रबंधन का कार्य देखता है। बताया कि आरोपी राजकुमार ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उनसे डील करते हुए कमरे में बुलाता है। उसके द्वारा उनसे पैसे लेकर उन्हें महिलाओं, युवतियों के पास भेजा जाता है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि फरार आरोपी राजकुमार पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम-श्री स्कूलों की स्थापना को बनेगी ब्लॉक स्तरीय समितिः डॉ. धन सिंह रावत
Next: धौला तप्पड़ में 10 मकान ध्वस्त, लोगों ने छोड़े अपने घर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.