Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा, सांसद अजय टम्टा ने दिए सख्त निर्देश
  • अल्मोड़ा

दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा, सांसद अजय टम्टा ने दिए सख्त निर्देश

AltnewsUttarakhand 24/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। सांसद अजय टम्टा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए ताकि आम जनता को उनका लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्ड निर्माण कार्य में तेजी लाने, घर-घर तक प्रचार-प्रसार करने और जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को उन्होंने जनपद की शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने, क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों के आगणन तैयार कर आगे की कार्यवाही करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। निर्माण से जुड़े विभागों—लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, जल निगम तथा अन्य एजेंसियों—को सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने कहा कि निर्माण मानकों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कृषि एवं उद्यान विभाग को उन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, उन्नत बीज, अधिक उत्पादन वाली फसलों और फल वर्गीय योजनाओं के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने खेती-किसानी को आजीविका का मजबूत आधार बनाने, किसानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने और कृषि आधारित स्टार्टअप, समूह गठन तथा प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा देने के सुझाव दिए। सांसद ने सड़क संबंधी विभागों को निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के उद्देश्य से योजनाएं तेजी से आगे बढ़ाई जाएं। उन्होंने प्रस्ताव तैयार करने, सड़कों की मरम्मत नियमित रूप से कराने और जहां मुआवजा लंबित है वहां प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार सहयोग दे रही है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य के विकास हेतु जो भी आवश्यक होगा वह केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। बैठक के अंत में कैंची धाम के निकट रातीघाट में हुए सड़क हादसे में दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर एसोसिएशन पुष्कर सिंह भैंसोड़ा, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ हवालबाग संजय बिष्ट और महामंत्री राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुरेंद्र भंडारी को श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बैठक में शामिल सभी प्रतिभागियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकग्रस्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायल मनोज कुमार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बैठक में विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, विभिन्न विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला विकास अधिकारी एस.के. पंत सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जन मिलन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनीं समस्याएं, विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं
Next: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.