Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने विशेष पुनरीक्षण अभियान की सुनवाई प्रक्रिया का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने विशेष पुनरीक्षण अभियान की सुनवाई प्रक्रिया का किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 03/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत विसंगतियों के लिए जारी नोटिसों की सुनवाई जनपद में लगातार जारी है। सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बूथ संख्या-135 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पंचधारा का निरीक्षण कर सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुनवाई के लिए पहुंचे लोगों से बातचीत कर प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक लिया और यह जाना कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। उन्होंने बूथ पर तैनात कार्मिकों एवं नियुक्त एईआरओ से सुनवाई की प्रगति, प्राप्त प्रकरणों और उनके निस्तारण की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत विसंगतियों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो। उन्होंने अधिकारियों को मतदाताओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने और सुनवाई प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेडक्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा
Next: तीन दिवसीय कार्यशाला में विज्ञान और गणित शिक्षक सीखेंगे नवाचारी शिक्षण तकनीकें

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.