Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा का किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 27/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने विकासखंड लमगड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील कार्यालय लमगड़ा तथा खंड विकास कार्यालय लमगड़ा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टर उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर, दवाई घर, टीकाकरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया तथा डॉक्टर्स को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों से अच्छा व्यवहार रखें। उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पताल की 108 एम्बुलेंस को चाक चौबंद रखा जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे प्रयोग में लाया जा सके। इसके पश्चात जिलाधिकारी तहसील कार्यालय लमगड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न पटलों का अवलोकन कर तहसील के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने यहां तहसीलदार लमगड़ा को निर्देश दिए कि जो भी मामले उनके स्तर पर लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय में आए फरियादियों से वार्ता भी की तथा उनकी समस्याओं को सुना तथा जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने खंड विकास कार्यालय लमगड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी से विकासखंड में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए लोगों को आजीविका से जोड़ने के कार्यों पर ज्यादा फोकस करें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आजीविका गतिविधियों को जोड़ा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने विकासखंड में मनरेगा कार्यों समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से करने के निर्देश दिए। इस दौरान  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, उपजिलाधिकारी जैंती/भनोली एनएस नगनयाल, खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुलबे, तहसीलदार बालम सिंह बिष्ट समेत अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, एक्सपायर्ड दवाओं की जांच
Next: पुराने जीएसटी व वैट बकाया की जबरन वसूली पर व्यापारियों में रोष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.