Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 01/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले के विरोध में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिले से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले से स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावित होंगी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का सबसे अधिक असर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और गंभीर मरीजों पर पड़ेगा। ऐसे मरीजों को उपचार के लिए हल्द्वानी समेत अन्य शहरों का रुख करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्वतीय जिलों में पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा है, ऐसे में तबादलों से आम लोगों की परेशानियां और बढ़ेंगी। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से जनहित में विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले तत्काल निरस्त करने तथा रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में आशा संगठन की जिला अध्यक्ष जानकी गुरुरानी, भगवती आर्य, महामंत्री ममता भट्ट, कोषाध्यक्ष नीमा जोशी, उपाध्यक्ष किरण शाह, हंसी देवी, गीता देवी, गीता जोशी, इंदिरा भंडारी, ममता वर्मा, रेखा आर्य, अंजुम और अंजना आर्य सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड
Next: जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.