Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

AltnewsUttarakhand 02/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बड़ी संख्या में चिकित्सकों के तबादले किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन कर तबादलों पर पुनर्विचार की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे पर्वतीय जनपद अल्मोड़ा में बड़ी संख्या में डॉक्टरों के तबादले से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी, जिससे सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की जनता को होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला छीनने का प्रयास किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जनहित के मुद्दों को दबाने का प्रयास उचित नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि चिकित्सकों के तबादलों पर पुनर्विचार नहीं किया गया और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो पार्टी जनहित में आंदोलन को और व्यापक करेगी। प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी समेत कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
Next: स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.