Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुगालखोला में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां तेज, झांकियों को मिलेंगे नगद पुरस्कार
  • अल्मोड़ा

दुगालखोला में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां तेज, झांकियों को मिलेंगे नगद पुरस्कार

AltnewsUttarakhand 06/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। महिला प्रगति समूह और जन्माष्टमी महोत्सव आयोजक मंडल की बैठक बुधवार को पंचायत घर दुगालखोला में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 10 अगस्त से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने की। बैठक में बताया गया कि अब तक 78 बच्चों ने महोत्सव में प्रतिभाग के लिए पंजीकरण कराया है, जो डांडिया नृत्य, राधा-कृष्ण अभिनय और अभिनव संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा सात महिला समूहों ने भजन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। इस वर्ष महोत्सव के अंतिम दिन 13 अगस्त को दुगालखोला से करबला मार्ग तक झांकी यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयोजकों ने बताया कि प्रतिभाग करने वाली झांकियों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त झांकी को 7000 रुपये, द्वितीय को 5000 रुपये और तृतीय स्थान को 3000 रुपये की धनराशि दी जाएगी, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना स्वरूप 1100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। महोत्सव का उद्घाटन विधायक मनोज तिवारी द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में रीता दुर्गापाल के साथ मंजू जोशी, रमा जोशी, दीपा जोशी, घनश्याम, चन्दमणी भट्ट, दयाकृष्ण कांडपाल, गोविंद सिंह बनोला और मनोज लोहनी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षक संघ मुखर, 10 अगस्त के बाद चौकडाउन की चेतावनी
Next: साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.