Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुकान को जा रहे व्यापारी पर तेंदुए ने किया हमला
  • अल्मोड़ा

दुकान को जा रहे व्यापारी पर तेंदुए ने किया हमला

AltnewsUttarakhand 19/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बाड़ेछीना क्षेत्र में तेंदुए की लगातार बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बुधवार सुबह तेंदुए ने छानी निवासी एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जबकि एक दिन पहले स्कूटी से घर लौट रहे दूसरे ग्रामीण का करीब 50 मीटर तक पीछा किया। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार छानी निवासी दीवान सिंह सुबह करीब छह बजे शक्तेश्वर मंदिर स्थित अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। पंचायत घर के समीप झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ और पीठ पर चोटें आईं। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल दीवान सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इससे एक दिन पहले छानी निवासी धन सिंह स्कूटी से बाड़ेछीना से अपने घर लौट रहे थे। गंगनाथ मंदिर के समीप अचानक तेंदुआ उनके पीछे दौड़ पड़ा और करीब 50 मीटर तक पीछा करता रहा। हालांकि धन सिंह किसी तरह सुरक्षित निकलने में सफल रहे। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश सिंह बिष्ट ने वन विभाग से तेंदुए की आवाजाही वाले स्थानों पर पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों के कारण सुबह और शाम घर से निकलना जोखिम भरा हो गया है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करेंगे फार्मेसी अधिकारी
Next: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में जूनोटिक रोगों की निगरानी पर प्रशिक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.