Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • डंपर की टक्कर से ट्रक चालक की मौत
  • टिहरी

डंपर की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

AltnewsUttarakhand 15/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के पास डंफर और ट्रक की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। देवप्रयाग के थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि मंगलवार सुबह देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहे एक खाली डंपर की श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना में ट्रक चालक ताजबर सिंह पुत्र गोविंद गणेश नगर रुद्रप्रयाग की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दौरान कुछ देर हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटा कर यातायात सुचारु करवाया। मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम को श्रीनगर अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष बुटोला के अनुसार, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने जागेश्वर धाम पहुंचे एसएसपी
Next: कमरे के कुंडे से लटका मिला बीएससी की छात्रा का शव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

एडीएम ने नशा रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की दी हिदायत

AltnewsUttarakhand 12/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

आपरेशन लगाम के तहत 3.9 लाख जुर्माना वसूला

AltnewsUttarakhand 07/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.