Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • कमरे के कुंडे से लटका मिला बीएससी की छात्रा का शव
  • ऊधम सिंह नगर

कमरे के कुंडे से लटका मिला बीएससी की छात्रा का शव

AltnewsUttarakhand 15/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  किच्छा में घर के एक कमरे में बीएससी की छात्रा का संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतारा। मामले में छात्रा के पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ले शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजेश वर्मा निवासी खुर्पिया फार्म खलवा मेहनत मजदूरी करने का काम करते हैं। उसकी 20 वर्षीय पुत्री सोना चार बहनों में दूसरे नबंर की थी। सोना बीएससी कर छात्रा थी। सोमवार सायं राजेश वर्मा व परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। वापस घर आने पर उन्होंने कमरे में सोना को दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाल मौके पर पहुंच गए और परिजनों की मदद से सोना के शव को नीचे उतारा। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनकी पुत्री सोना को ब्लैकमेल करता था। इसलिए सोना ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डंपर की टक्कर से ट्रक चालक की मौत
Next: हरेला पर्व हमें अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने का देता है संदेश : मुख्यमंत्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री गणेश जोशी ने की रुद्रपुर में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक

AltnewsUttarakhand 14/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मारपीट व अश्लील हरकतें करने के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 13/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.