Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने जागेश्वर धाम पहुंचे एसएसपी
  • अल्मोड़ा

श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने जागेश्वर धाम पहुंचे एसएसपी

AltnewsUttarakhand 15/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी श्रावणी मेले को लेकर अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी सिलसिले में सोमवार को एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने जागेश्वर धाम पहुंचकर यातायात, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। एसएसपी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने चौकी प्रभारी जागेश्वर को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही श्रद्धालुओं के वाहनों को आरतोला पार्किंग में व्यवस्थित ढंग से पार्क कराने के निर्देश भी दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आरतोला पार्किंग से जागेश्वर धाम तक शटल सेवा संचालित करने की योजना है, जिसे मेले के दौरान सुचारु रूप से जारी रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने जागेश्वर चौकी के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही विगत दिनों बरामद अज्ञात शव के घटनास्थल का भी मुआयना कर चौकी प्रभारी को शिनाख्त प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी और चौकी प्रभारी जागेश्वर भगवान गिरी गोस्वामी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ममता खाती ने वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में भारत के लिए झटके 1 स्वर्ण और 5 रजत पदक
Next: डंपर की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.