Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पति ने पत्नी को धारदार हथियार से काटकर उतारा मौत के घाट
  • अपराध
  • अल्मोड़ा

पति ने पत्नी को धारदार हथियार से काटकर उतारा मौत के घाट

AltnewsUttarakhand 02/11/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विकासखंड द्वाराहाट के बग्वालीपोखर क्षेत्र के उलेला गांव में आज एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिंता निवासी दयाकिशन जोशी (46 वर्ष) अपनी पत्नी बीना जोशी (39 वर्ष), दो बच्चों और माता के साथ लंबे समय से बजेलखत्ते में रहता था। रविवार देर रात किसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसका झगड़ा हो गया जिसके बाद दयाकिशन ने आवेश में आकर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति अक्सर मारपीट भी किया करता था तथा पूर्व में बात तलाक तक जा पहुंची थी लेकिन बाद में आपसी सुलह समझौते पर मामला शांत हो गया था अब पत्नी की ही हत्या का मामला सामने आ चुका है।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा के विरोध में दिया धरना, रखी अपनी मांगें
Next: शराब के नशे में वाहन चलाने पर भतरौंजखान पुलिस ने किया चालक गिरफ्तार, वाहन सीज 

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.