Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एक माह में 6,825 लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
  • अल्मोड़ा

एक माह में 6,825 लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

AltnewsUttarakhand 07/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। शासन के निर्देशानुसार ‘सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम’ के तहत 4 जुलाई से 5 अगस्त तक जनपद में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक समापन हो गया। एक माह तक चले इस अभियान के दौरान जिले के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाते हुए 6,825 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क उपचार एवं दवाइयों का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में सामान्य चिकित्सा के साथ स्त्री रोग, बाल रोग, दंत रोग, नेत्र रोग और अस्थि रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। इसके अलावा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। अभियान के दौरान 559 महिलाओं की सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर की जांच, 1,002 लोगों की मुख कैंसर जांच, 1,877 लोगों की टीबी जांच, 1,789 लोगों की स्वास्थ्य परामर्श सेवाएं, 1,512 लोगों के एक्स-रे, 2,191 लोगों की मधुमेह तथा 2,239 लोगों की उच्च रक्तचाप की जांच की गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित पोषण और आयुष्मान भारत सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत ने शिविरों के सफल संचालन के लिए सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से चिकित्सकों की सलाह, दवाओं और परहेज का नियमित पालन करने की अपील करते हुए कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखें, स्वच्छ या उबला हुआ पानी पिएं तथा पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोहान वन क्षेत्र में बाघ की निगरानी तेज, वन विभाग ने लगाए लाइव कैमरे और रेस्क्यू पिंजरे
Next: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने भरी ‘हैपिडा स्काइनेक्स’ की सफल ट्रायल उड़ान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.