Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • अल्मोड़ा

ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल

AltnewsUttarakhand 11/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विकासखंड के ऐना गांव में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत फैल गई। एक युवक ने घर में घुसकर 19 वर्षीय सागर सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीचबचाव करने पहुंचीं उसकी बुआ जानकी देवी और उनकी चचिया सास सावित्री देवी (सबुली देवी) पर भी हमलावर ने प्राणघातक हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, द्वाराहाट विकासखंड स्थित ऐना गांव निवासी जानकी देवी अपने घर में चचिया सास सावित्री देवी के साथ भोजन की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान सिमोली गांव निवासी उनके भाई का पुत्र सागर सिंह, जो पिछले 10 दिनों से बुआ के घर रह रहा था, घर में मौजूद था। मेरठ में पढ़ाई कर रहा सागर सेना भर्ती की तैयारी के उद्देश्य से गांव आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि रात करीब आठ बजे एक युवक अचानक घर में घुसा और सागर सिंह पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सागर की चीख-पुकार सुनकर उसकी बुआ जानकी देवी और चचिया सास सावित्री देवी (सबुली देवी) उसे बचाने दौड़ीं, लेकिन हमलावर ने दोनों पर भी हमला कर दिया। हमले में जानकी देवी के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि सबुली देवी का गला धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने को प्राथमिकता दी, जिसके कारण आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हरबंश सिंह और सीओ भावना कैंथौला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश, लूटपाट सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
Next: टीईटी से स्थायी छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, प्राथमिक शिक्षक संघ ने भेजा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.