Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फेसबुक आईडी हैक कर दोस्त बनकर ठगे एक लाख
  • देहरादून

फेसबुक आईडी हैक कर दोस्त बनकर ठगे एक लाख

AltnewsUttarakhand 05/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का फेसबुक आईडी हैक कर उसके दोस्त से विदेश में फंसे होने का डर दिखाकर एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि अरविन्द सिंह पुत्र स्व. ज्ञात सिंह, निवासी ग्राम भगवान पूंठा, राजावाला सहसपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसके फेसबुक मैसेंजर पर उसके फेसबुक फ्रेंड रमेश रतूड़ी की आईडी से मैसेज आया। रमेश रतूड़ी उनके गांव भगवानपुर का ही रहने वाला है। बात करने पर रमेश रतूड़ी ने हाल चाल पूछा और कहा की वह कुछ दिनों में भारत आ रहा है। कुछ गिफ्ट चाहिए तो बताओ। पूछने पर उसने बताया कि वह ओमान में है। इसके बाद उसने कहा कि वह उसे 6,15000 रुपये भेज रहा है। इसके लिए उसने अकाउंट नंबर व आईएफसी कोड भेजने के लिए कहा। पीड़ित के मुताबिक उसने अपने मित्र का अकांउट नंबर भेज दिया। उसने कहा कि पैसे भेज दिए हैं। एक स्लिप भेजकर बैंक से फोन आने की बात कही। जिसके बाद एक मोबाइल नंबर से उसके नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह यूनियन बैंक के हेल्पलाइन नंबर से बोल रहा है। इसके बाद उसने रमेश रतूड़ी की जानकरी पूछकर कुछ समय बाद खाते में पैसे आने की बात कही। जिसके बाद रमेश से मैसेज पर बात होती रही। रमेश ने कुछ समय बाद छुट्टी न होने की बात कहकर रमेश लाल नाम के व्यक्ति का मोबाइल दिया और छुटटी के संबंध में बात करने के लिए कहा। जब पीड़ित ने दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की तो उसने कहा कि रमेश रतूड़ी ने उनके एक लाख रुपये देने हैं। पीड़ित के मुताबिक जब उसने यह बात रमेश रतूड़ी को बतायी तो रमेश रतूड़ी ने कहा कि उसने पैसे भेज दिए हैं, उसमें से एक लाख रुपये रमेश को दे दे। कहा कि वह उनके झांसे में आ गया। इसके बाद उसने अपने भाई, दोस्तों से उधार मांगकर एक लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद रमेश रतूड़ी का मैसेज आया कि उसका पासपोर्ट भी एक्सपायर हो गया है। उसे 10 साल की सजा हो सकती है। वह रामलाल से जल्दी से बात करे। वह उसे बातों में उलझाने लगा तो उसे शक हुआ। वह रमेश के घर गया और रमेश के बारे में उसकी पत्नी से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह तो काम पर गए हैं। तब जाकर उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शराब ठेके मैनेजर के खिलाफ लाखों के गबन में केस
Next: आपदाग्रस्त इलाकों के दौरे पर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.