Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आपदाग्रस्त इलाकों के दौरे पर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
  • अल्मोड़ा

आपदाग्रस्त इलाकों के दौरे पर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

AltnewsUttarakhand 06/08/2025

प्रभावित परिवारों को करवाया सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा किया और आपदा प्रभावित लोगों की स्थिति का जायज़ा लिया। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के बीच मंत्री रेखा आर्या ने संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभवित गांवों में हालात गंभीर होते देख मंत्री ने मौके से ही जिला प्रशासन, राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने उन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कराया जो आपदा संभावित क्षेत्रों में रह रहे थे। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि उन्हें सामान सहित सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाए। मीडिया से बातचीत में रेखा आर्या ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश के चलते आपदा जैसी स्थिति बनी हुई है, लेकिन सरकार पूरी तरह सतर्क है और हर नागरिक के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि एक भी पीड़ित बिना मदद के न रहे। उन्होंने उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि वहां राहत और बचाव कार्यों में सभी सरकारी एजेंसियां युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन लोगों का प्राकृतिक आपदा में नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। दौरे के दौरान उनके साथ चंदन बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, बालम भाकुनी, राजू बोरा, दलीप रौतेला सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता व सहयोगी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फेसबुक आईडी हैक कर दोस्त बनकर ठगे एक लाख
Next: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षक संघ मुखर, 10 अगस्त के बाद चौकडाउन की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.