Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फायर वॉचर्स को वनाग्नि नियंत्रण की बारीकियों से कराया रूबरू
  • अल्मोड़ा

फायर वॉचर्स को वनाग्नि नियंत्रण की बारीकियों से कराया रूबरू

AltnewsUttarakhand 12/02/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी फायर सीजन को देखते हुए वन विभाग ने जंगलों में आग की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अल्मोड़ा वन प्रभाग की सोमेश्वर रेंज के पायखाम अनुभाग में फायर वॉचर्स के लिए एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें वनाग्नि रोकथाम और नियंत्रण की व्यावहारिक तकनीकों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी की अध्यक्षता और निर्देशन में सम्पन्न हुआ। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को आग बुझाने से जुड़े तकनीकी पहलुओं का अभ्यास कराया गया तथा फायर रेक के उपयोग, फायर लाइन काटने की विधि और आधुनिक लीफ ब्लोअर के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी गई। साथ ही फील्ड में कार्य करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने पर विशेष जोर देते हुए हेलमेट, फायर जैकेट और पानी की बोतल जैसे आवश्यक उपकरणों का उपयोग अनिवार्य बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि वनाग्नि पर नियंत्रण में सतर्कता, प्रशिक्षण और सही तकनीक का समन्वय सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सोमेश्वर रेंज और केंद्रीय लीसा डिपो पायखाम के अधिकारी, वन दरोगा, वन आरक्षी तथा विभिन्न क्रू स्टेशनों के फायर वॉचर्स उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को दी शिक्षण तकनीकों की जानकारी
Next: श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन, विभिन्न संगठनों ने उठाई मांगें

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.