Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • फायरिंग करने का आरोपी पौनिया समेत गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

फायरिंग करने का आरोपी पौनिया समेत गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 28/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   बीते दिनों ट्रांजिट कैंप में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार देर रात किच्छा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 12 बोर की पौनिया और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बीते दिनों क्षेत्र में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी किच्छा बाईपास स्थिल खाली मैदान में अपनी बाइक के पास खड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिवनगर निवासी बृजेश पुत्र धन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 12 बोर की पौनिया और जेब से दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी सीज कर दी है। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में चार तक छुट्टी
Next: तीन लोगों को कोर्ट ने किया आरोप से बरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.