Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वन विभाग की टीम ने 246 टिन अवैध लीसा किया बरामद, तस्कर फरार
  • अल्मोड़ा

वन विभाग की टीम ने 246 टिन अवैध लीसा किया बरामद, तस्कर फरार

AltnewsUttarakhand 27/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वन विभाग की टीम ने जागेश्वर वन क्षेत्र से छापेमारी के दौरान 246 टिन लीसा बरामद किया है, वहीं तस्करों का पता नहीं चल पाया है। प्रदीप कुमार धौलाखण्डी प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के निर्देशों पर वन विभाग की टीम कार्यवाही कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार तड़के वन क्षेत्र जागेश्वर आकस्मिक छापेमारी में 246 लीसा भरे टिन बरामद किये हैं। रविवार तड़के करीब 4 बजे सूचना मिली कि दन्या क्षेत्र से एक वाहन बिना नम्बर का जिसमें लीसा अवैध रुप से ले जाया जा रहा है। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर केवलानन्द पाण्डे टीम सहित छापेमारी को निकले लेकिन लीसा तस्करों को इस छापेमारी की सूचना मिल गई थी तथा लीसा तस्कर धौलादेवी चिल मोटर मार्ग में सिंधिया मल्ला के पास सुनसान जगह पर 246 लीसा भरे टिनों को वाहन से उतारकर भाग गए। लीसा तस्करी में संलिप्त वाहन की तलाश की जा रही है। लीसा जब्त कर लीसा डिपो धौलादेवी लाया गया है। बरामद अवैध लीसा भरे टिनों पर भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तराखण्ड संशोधन 2001) की सुसंगत धाराओं तथा लीसा नियमावली के तहत वन अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। यहाँ वन विभाग की टीम में वन दरोगा लक्ष्मण सिंह निष्ट, वन दरोगा अमर सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, कुन्दन सिंह बगडवाल तथा वन आरक्षी अमन शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 115वां संस्करण
Next: पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के आरोपी पर केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.