Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के आरोपी पर केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के आरोपी पर केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 27/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। पुलिस पर फायरिंग करने के आरोपी के खिलाफ पुलभट्टा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ 15 अक्तूबर की रात नानकमत्ता क्षेत्र में वनकर्मियों पर फायरिंग की थी। तब से वह पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। थाना पुलभट्टा पुलिस से घिरता देख आरोपी ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दायें पैर में गोली लगी थी। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के बरा पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पंकज कुमार ने तहरीर में कि 26 अक्तूबर की रात कंट्रोल रूम से पुलभट्टा थाने में सूचना मिली कि कुछ दिन पूर्व नानकमत्ता में वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाला बदमाश 38 वर्षीय जसपाल सिंह पुत्र संता सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता भागने की फिराक में शक्तिफार्म रोड से निकलने वाला है। सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ शक्तिफार्म रोड पर चेकिंग करने लगे। रात 9.35 बजे एसओजी प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल टीम के साथ वहां पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी साझा की। सभी मिलकर चेकिंग करने लगे। रात लगभग दस बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस टीम को सूचना मिली कि जसपाल बाइक से शक्तिफार्म की ओर से हाईवे की तरफ आ रहा है। इसके पीछे नानकमत्ता की पुलिस के उप निरीक्षक संजय कुमार टीम के साथ लगे हैं। कुछ देर बाद शक्तिफार्म की ओर से एक बाइक तेज गति से आती दिखाई दी, जिसका पुलिस की गाड़ी पीछा कर रही थी। आगे पीछे पुलिस से घिरता देख जसपाल बाइक से नीचे गिर गया और जंगल की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। एसओजी प्रभारी संजय पाठक, उप निरीक्षक एसओजी सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल, बरा पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने अपने सरकारी पिस्टल से एक-एक रांउड फायरिंग की। इसमें जसपाल के दायें पैर में गोली लगी। जसपाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन विभाग की टीम ने 246 टिन अवैध लीसा किया बरामद, तस्कर फरार
Next: कार खंती में पलटने से चार लोग घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.