Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए 90 सीसीटीवी कैमरे
  • ऊधम सिंह नगर

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए 90 सीसीटीवी कैमरे

AltnewsUttarakhand 30/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षा विभाग भवन में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और निगरानी कक्ष का उद्घाटन विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सुरक्षा विभाग एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए इन कैमरों के माध्यम से परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों को नियंत्रित किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय परिसर में 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में अप्रिय घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। सुरक्षा अधिकारी डॉ. जी.एस. बोहरा ने बताया कि परिसर वासियों की सुरक्षा, परिसर में चोरी न हो और लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए इन सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और निगरानी कक्ष का निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर डॉ. विवेकानन्द, डॉ. एएस जीना, डॉ. एएस नैन, डॉ. जेपी जायसवाल, रविन्द्र मिश्रा, मदन सिंह मेहरा, धर्मपाल यादव, प्रकाश जोशी एवं अन्य अधिकारी एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवती से 8.77 लाख ठगे
Next: चोरी की 10 बाइक के साथ दो सगे भाई समेत चार आरोपी दबोचे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.