Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • गलत नाम बताकर की शादी, राज खुला तो धर्म परिवर्तन का दबाव
  • ऊधम सिंह नगर

गलत नाम बताकर की शादी, राज खुला तो धर्म परिवर्तन का दबाव

AltnewsUttarakhand 13/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर। दिल्ली के एक युवक पर गलत नाम बताकर शादी करने और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप है। बहन की विदाई के बाद भाई को इसका पता चला। मामले में पीड़िता के भाई ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। गुरुवार रात एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने दो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुद्रपुर निवासी एक युवक ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने पहचान के पिथौरागढ़ निवासी संतोष कुमार के कहने पर अपनी बहन के लिए दिल्ली निवासी अमन चौधरी से शादी की बात की थी। इस दौरान उनको बताया गया कि लड़का मूल रूप से पहाड़ी कुमाउनी परिवार से है और दिल्ली में कारोबार कर परिवार के साथ रह रहा है। 13 अक्तूबर को दोनों परिवारों की रजामंदी से रुद्रपुर में रिंग सेरेमनी हुई। 10 दिसंबर को अमन चौधरी के परिवार के लोग शादी के लिए बारात लेकर उनके घर पहुंचे। बारात विदाई के बाद वह अपने दो बहनोई और दो चचेरे भाई के साथ लड़के के घर दिल्ली गए। वहां देखा कि लड़के के घर का माहौल बदला हुआ है और वे दूसरे समुदाय के हैं। शक हाने पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि अमन चौधरी का असली नाम अमन कुरैशी है और उनके पिता का नाम मुराजुद्दीन है। आरोप है कि अमन कुरैशी उसकी बहन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इसके बाद वह अपनी बहन को वापस लेकर आ गए। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार और अमन कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 152 टिन अवैध लीसे से भरा वाहन किया जब्त, तस्कर फरार
Next: वनभूलपुरा हिंसा में जान गंवाने वाले अलबशर के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.