Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

AltnewsUttarakhand 21/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, यातायात नियमों, महिला सुरक्षा तथा पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत तथा चौकी प्रभारी जागेश्वर कमित जोशी ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के लिए जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर फ्रॉड के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, हेल्पलाइन नंबरों, सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी भी दी गई। पुलिस ने किरायेदारों, घरेलू नौकरों और बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन कराने के लिए भी लोगों को जागरूक किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला जनगणना पुस्तिका संबंधी प्रशिक्षण आयोजित
Next: शिक्षा व्यवस्था और छात्र मुद्दों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.