Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गर्मियों में वनाग्नि से निपटने को प्रशासन सतर्क, फायर सीजन को लेकर हुई तैयारियां
  • अल्मोड़ा

गर्मियों में वनाग्नि से निपटने को प्रशासन सतर्क, फायर सीजन को लेकर हुई तैयारियां

AltnewsUttarakhand 29/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। जनपद में आगामी गर्मी के मौसम के दौरान जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। फायर सीजन को देखते हुए अल्मोड़ा वन विभाग ने जिले भर में 147 क्रू स्टेशन स्थापित कर दिए हैं, जहां 550 फायर वाचरों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और फायर ब्रिगेड को भी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस वर्ष सर्दियों में अपेक्षित वर्षा नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों में जंगल अपेक्षाकृत शुष्क बने हुए हैं और कुछ स्थानों पर आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सतर्कता बढ़ा दी है। अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए विभागीय अमले के साथ ग्राम प्रहरी और युवक मंगल दलों का भी सहयोग लिया जाएगा, जिससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सके। वनाग्नि से निपटने की रणनीति में इस बार आपदा मित्रों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में 184 आपदा मित्रों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिन्हें 11 तहसीलों में तैनात किया जाएगा। ये आपदा मित्र जंगलों पर नजर रखने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक भी करेंगे। ग्रामीण इलाकों में पानी की कमी के कारण आग बुझाने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए इस बार प्राकृतिक जल स्रोतों के उपयोग की योजना बनाई गई है। वन विभाग को आवश्यकता पड़ने पर जल संस्थान की ओर से पानी की आपूर्ति भी सुनिश्चित कराई जाएगी। सिविल सोयम वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि फायर सीजन के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न विभागों के समन्वय से वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बंदरों की समस्या पर शुरू हुआ अभियान, पार्षदों के संयुक्त प्रयास लाए रंग
Next: अल्मोड़ा की कथक नृत्यांगना डॉ. दीपा जोशी को डी.लिट्. की उपाधि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.