Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग की सुधरेगी दशा, जल्द शुरू होगा कार्य
  • अल्मोड़ा

गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग की सुधरेगी दशा, जल्द शुरू होगा कार्य

AltnewsUttarakhand 21/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग की दशा बहुत जल्द सुधरने वाली है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता एवं स्थानीय सभासद अमित शाह मोनू ने सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर लोनिवि के अपर सहायक अभियंता एस एस डंगवाल ने बताया कि सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है तथा एक-दो दिन में यहां पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर सड़क के चौड़ीकरण के साथ सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा और सड़क में सुरक्षा की दृष्टि से क्रैश बैरियर भी लगाए जाएंगे। मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं स्थानीय सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में था जिसको दुरुस्त करने की लगातार मांगे उठ रही थी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मार्ग के सुधारीकरण के बाद स्थानीय जनता को इसका लाभ मिलेगा। मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि सरकार लगातार जनहित में विकास कार्यों को लेकर गंभीर है। गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग के सुधारीकरण प्रारम्भ होने पर कैलाश गुरुरानी ने कहा कि विभाग को स्पष्ट रूप से कहा गया कि उक्त लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य गुणवत्ता से किया जाए, जिससे कि मार्ग लम्बे समय तक बेहतर स्थिति में रहे। इस अवसर पर सुनील कर्नाटक, हर्षवर्धन तिवारी, अभिषेक जोशी, भावेश पांडे, हिमांशु पांडे, अतुल पांडे, दीवान सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छेड़छाड़ से तंग युवती के भाई ने सिरफिरे को गोली से उड़ाया
Next: भाजपा ने शुरू की नगर निगम व पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों की तलाश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.