Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छेड़छाड़ से तंग युवती के भाई ने सिरफिरे को गोली से उड़ाया
  • राष्ट्रीय

छेड़छाड़ से तंग युवती के भाई ने सिरफिरे को गोली से उड़ाया

AltnewsUttarakhand 21/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

मेरठ (आरएनएस )। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की युवती के भाई ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर धर दबोचा। जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी का एक साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
बताया जाता है कि जाहिदपुर के रहने वाले साजिद पुत्र जमील अंसारी की बहन के साथ गांव का ही रहने वाला साजिद अल्वी पुत्र महबूब अक्सर छेड़छाड़ करता था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी हुई। मंगलवार की देर रात युवती के भाई साजिद अंसारी ने छेड़छाड़ करने वाले युवक साजिद अल्वी को मिल्लत होटल के पास मिलने के लिए बुलाया।
जहां साजिद अंसारी और उसके दोस्त आफताब ने साजिद अल्वी को जमकर शराब पिलाई और बाद में उसकी खूब पिटाई की। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने साजिद अल्वी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच दिया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस की दो टीम देर रात आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान शॉप्रिक्स मॉल के निकट बाइक सवार साजिद और उसके साथी आफताब को रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी साजिद अंसारी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। साजिद के पास से साजिद अल्वी की हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल-कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपी के दूसरे साथी की तलाश में जुटी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बालिका कबड्डी में सल्ट, खो-खो में भैंसियाछाना रहा प्रथम स्थान पर
Next: गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग की सुधरेगी दशा, जल्द शुरू होगा कार्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.