Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गवाड़ गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
  • अल्मोड़ा

गवाड़ गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

AltnewsUttarakhand 24/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

द्वाराहाट। विकासखंड द्वाराहाट के गवाड़ गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों के अनुसार बीते कुछ दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास लगातार देखा जा रहा था। उसकी सक्रियता के चलते लोगों में भय का माहौल था और शाम ढलते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत और सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। वन विभाग की सतर्कता रंग लाई और तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। इसके बाद गांव में लंबे समय से बना डर का माहौल खत्म हुआ और लोगों ने राहत महसूस की। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई में सहयोग और पहल के लिए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष शाही तथा वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘इजा और चौमास’ के लोकार्पण के साथ सजी साहित्यिक महफिल, कवियों ने बिखेरे संवेदनाओं के रंग
Next: महाकालेश्वर आजीविका सहकारिता की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.