Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ में 13 आरोपियों पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ में 13 आरोपियों पर केस

AltnewsUttarakhand 19/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए छह नामजद और सात अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कुलवंत कौर पुत्री स्व. रूप सिंह निवासी पहाड़ी उकरौली, सितारगंज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अक्तूबर को वेदप्रकाश पुत्र त्रिलोक राम, राजेन्द्र पुत्र ईश्वर राम, सागर गंगावार पुत्र दीनदयाल गंगवार, अजय पुत्र गंगाराम, मोनी उर्फ मनोज, राहुल उर्फ राजा निवासी पहाड़ी उकरौली अपने 7 अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। जबरन तलाशी लेने लगे। नशे का काम करने का आरोप लगाने लगे। तलाशी लेने पर कोई नशीली चीज नहीं मिलने पर गलत हरकतें करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। चिल्लाने पर उसके जीजा मंजीत सिंह और बहन जसविन्दर कौर उर्फ सुखवंत ने घर पहुंचकर बचाने की कोशिश की। उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर संदीप कौर, सोनू सिह, संजय बैरागी और नारायण बैरागी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि घर में तोड़फोड़ कर आरोपी चले गए। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा नेता का भाई-भाभी पर धोखाधड़ी का आरोप
Next: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले खेर तस्करों की धरपकड़ के लिए दबिश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.