Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा

AltnewsUttarakhand 13/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एक युवक पर महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 अगस्त को वह घर पर अकेली थी। शाम करीब पांच बजे ट्रांजिट कैंप निवासी शाने आलम पुत्र फरीद उनके घर की दीवार फांदकर आ गया। आरोप है कि उसने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे थप्पड़ मारने लगा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर उसने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी चला गया और उसने अपनी बहन के साथ मिलीभगत कर उसके खिलाफ थाने में एक झूठी शिकायत कर दी। आरोप है कि आरोपी उसे लगातार अश्लील टिप्पणी कर धमकी दे रहा है। 25 सितंबर को मामले को लेकर उसने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस और 8 अक्तूबर को एसएसपी को डाक से शिकायती पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी शाने आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट ने मोहान दवा कंपनी पर केंद्र से जवाब मांगा
Next: डीएम के निरीक्षण में आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वेतन रोका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.