Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • घर पर चोरी के मामले में आरोपी बहू कोर्ट से दोषमुक्त
  • नैनीताल

घर पर चोरी के मामले में आरोपी बहू कोर्ट से दोषमुक्त

AltnewsUttarakhand 29/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।   तल्लीताल थाने में दर्ज एक चोरी के मामले में द्वितीय अतिरिक्त जिला जज (जूनियर डिवीजन) आयशा फरहीन की अदालत ने आरोपी महिला को दोषमुक्त कर दिया। मामला जुलाई2020 का है, जब जोगेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कमरे के लॉकर से सोने और हीरे के आभूषण, एक सोने की अंगूठी और करीब 50,000रुपये चोरी हो गए हैं। मामले में संदेह के आधार पर परिवार की बहू अरवीन कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अगस्त2020 में पुलिस ने अरवीन कौर के कब्जे से कुछ गायब आभूषण बरामद करने का दावा भी किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 10गवाह पेश किए, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता हरीश चंद्र पांडेय और शंकर सिंह चौहान ने प्रतिपरीक्षा और तर्कों के माध्यम से अदालत को यह विश्वास दिलाया कि अरवीन कौर का चोरी से कोई संबंध नहीं है। न्यायालय ने पाया कि मामले में कोई स्वतंत्र गवाह मौजूद नहीं था। विभिन्न उच्च न्यायालयों के फैसलों को आधार मानते हुए अदालत ने अरवीन कौर को आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अजब प्रेम! किसी के पास एक नहीं कोई दो लेकर घूम रहा, शख्स ने एक ही मंडप में दो प्रेमिकाओं से रचाई शादी
Next: उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ का तृतीय अधिवेशन सम्पन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.