Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अजब प्रेम! किसी के पास एक नहीं कोई दो लेकर घूम रहा, शख्स ने एक ही मंडप में दो प्रेमिकाओं से रचाई शादी
  • राष्ट्रीय

अजब प्रेम! किसी के पास एक नहीं कोई दो लेकर घूम रहा, शख्स ने एक ही मंडप में दो प्रेमिकाओं से रचाई शादी

AltnewsUttarakhand 29/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

तेलंगाना (आरएनएस)। तेलंगाना के आसिफाबाद जिले की एक प्रेम कहानी बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक शख्स को दो लड़कियों से प्यार था। शख्स दोनों को ही नहीं छोडऩा चाहता था। उसने अपनी दोनों प्रेमिकाओं से बात की और फिर एक ही मंडप में दोनों से शादी रचा ली। लिंगापुर मंडल के गुमनूर गांव में हुई इस शादी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। दूल्हे सूर्यदेव ने एक ही मंडप के नीचे लाल देवी और झलकारी देवी के साथ 7 फेरे लिए। शादी समारोह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हनों को शादी की रस्में पूरी करते देखा जा सकता है।तीन लोगों की एक साथ शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों के तीखे रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सूर्यदेव ने बताया कि उसे लाल देवी और झलकारी देवी से प्यार हो गया था। वह दोनों में से किसी एक को नहीं चुन सकता था। दोनों युवतियों में से कोई एक भी उसे छोडऩे को राजी नहीं थी। इसके बाद तीनों ने आपस में बात की और सहमति के साथ शादी करने का फैसला लिया।
इस बात पर उनके परिजनों ने भी किसी तरह की कोई आपत्ति जाहिर नहीं की। खास बात यह है कि शादी के लिए जो कार्ड छपवाए गए, उनके ऊपर भी दोनों दुल्हनों के नाम थे। इसके बाद एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उनके परिजन और सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में दूल्हे ने अपनी दोनों दुल्हनों के साथ 7 फेरे लिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नौगांव में सीडीओ ने चौपाल में सुनीं समस्याएं
Next: घर पर चोरी के मामले में आरोपी बहू कोर्ट से दोषमुक्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.