Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी लोधिया में गणतंत्र दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

जीआईसी लोधिया में गणतंत्र दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 26/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने ध्वजारोहण किया और विद्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और भाषण प्रस्तुत कर समारोह को सांस्कृतिक रूप से भी आकर्षक बनाया। सचिव शचि शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल मौलिक अधिकारों की याद दिलाने का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेदों की जानकारी देने के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका और निःशुल्क विधिक सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी प्रकाश डाला। शिविर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, नालसा हेल्पलाइन नंबर समेत विभिन्न सहायता सेवाओं के बारे में भी छात्र-छात्राओं को बताया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले देवेंद्र लटवाल, कमल नैन तिवारी और भास्कर लटवाल को हॉकी स्टिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और अधिकार मित्र उपस्थित रहे। अधिकार मित्रों की ओर से मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकालकर संदेश दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण
Next: मौसम अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में 27 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.