Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट में फार्मेसी की छात्रा कोमल उपाध्याय ने राज्य स्तर पर पाया दूसरा स्थान
  • अल्मोड़ा

राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट में फार्मेसी की छात्रा कोमल उपाध्याय ने राज्य स्तर पर पाया दूसरा स्थान

AltnewsUttarakhand 26/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: कठोर परिश्रम और सच्ची लगन से जीवन में किसी भी मनचाहे मुकाम को हासिल किया जा सकता है। धीरे-धीरे बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहिए। इससे आसानी से कामयाबी पाई जा सकती है। यही सफलता का मूलमंत्र है। इसी मूलमंत्र का पीछा करते द्वाराहाट के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बमनपुरी निवासी कोमल उपाध्याय ने उत्तराखंड प्रवाधिक शिक्षा में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट में फार्मेसी विभाग में अध्ययनरत छात्रा कोमल उपाध्याय ने 87.05% अंक हासिल किये हैं। उसने उत्तराखण्ड के राजकीय पालीटेक्निक संस्थानों के फार्मेसी पाठ्यक्रम में वर्ष 2021 में द्वितीय सर्वाधिक अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बमनपुरी निवासी जयप्रकाश उपाध्याय व दीपा उपाध्याय की पुत्री और पूर्व प्रधान जगदीश उपाध्याय की पौत्री कोमल आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार की होने के बाबजूद पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही है। कोमल उपाध्याय को इस उपलब्धि पर 23 मई को देहरादून में उत्तराखण्ड प्रावधिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह में शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, तकनीकी शिक्षा सचिव राधा रतूड़ी की मौजूदगी में कोमल उपाध्याय को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र, 2100 रूपये का चैक और पुरस्कार दिया गया।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मारपीट और चोरी के आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज
Next: एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.