Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • अल्मोड़ा

हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण

AltnewsUttarakhand 15/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की ओर से बुधवार को बल्ढौटी वन क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और एसएसबी के जवानों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बांज, पदम, रीठा, सुरई, वितरेण और जेकरंडा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की संस्थापिका डॉ. वसुधा पंत ने बच्चों को पूर्व वर्षों में लगाए गए पौधों का अवलोकन कराया और उनके संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने भूमिगत जल संरक्षण के लिए बनाए गए ट्रेंच, गड्ढों और छोटे तालाबों की उपयोगिता भी समझाई। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाध्यापिका पूनम जोशी, महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य, एनटीडी प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक बलवंत सिंह तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एनटीडी की शिक्षिका हेमलता वर्मा अपने-अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वेच्छा से वन क्षेत्र में फैले प्लास्टिक कचरे और खाली बोतलों को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की इस पहल की सराहना की। अभियान में एसएसबी की टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक जोशी, भूषण पांडे और दिलीप का विशेष सहयोग रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
Next: एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.