Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हरेला पर्व पर अल्मोड़ा में 25 हजार पौधे रोपे, केंद्रीय राज्य मंत्री रहे मौजूद
  • अल्मोड़ा

हरेला पर्व पर अल्मोड़ा में 25 हजार पौधे रोपे, केंद्रीय राज्य मंत्री रहे मौजूद

AltnewsUttarakhand 16/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर बुधवार को अल्मोड़ा जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। जनपदभर में लगभग 25 हजार पौधे रोपे गए। मुख्य कार्यक्रम आरतोला जागेश्वर में आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री और अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, उपजिलाधिकारी संजय कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि, विभागीय कार्मिक और क्षेत्रीय लोगों ने भागीदारी निभाई। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण में भागीदारी की अपील की। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने भी लोगों से प्रकृति से जुड़ने, इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ की अपील करते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने को कहा। जनपदभर में आयोजित इस अभियान में विभिन्न विभागों और आम जनता ने बढ़चढ़कर सहभागिता की। 10 हजार पौधे वन विभाग, 9 हजार उद्यान विभाग और 6 हजार पौधे ग्राम्य विकास विभाग की ओर से रोपे गए। इसके साथ ही सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरेला पर्व हमें अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने का देता है संदेश : मुख्यमंत्री
Next: जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने वर्चुअली भेजीं शुभकामनाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.