Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

AltnewsUttarakhand 16/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में गुरुवार को हरेला पर्व के अवसर पर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के निर्देश पर वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एसएसजे परिसर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार यादव तथा विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. डी.एस. धामी ने किया। अभियान के दौरान विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास दो दर्जन से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इनमें सेलेक्स एवं मोरस अल्बा प्रजाति के पौधे भी शामिल रहे। साथ ही पूर्व वर्षों में लगाए गए पौधों की गुड़ाई और देखभाल भी की गई। आयोजकों ने बताया कि हरेला से शुरू हुआ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पौधारोपण का दायरा लगातार बढ़ाया जाएगा। प्रो. अनिल कुमार यादव ने शोधार्थियों और विद्यार्थियों को विभिन्न वृक्ष प्रजातियों की उपयोगिता तथा वैज्ञानिक तरीके से पौधारोपण की जानकारी दी। वहीं डॉ. डी.एस. धामी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग में आयोजित होने चाहिए, ताकि पूरे परिसर को हरित परिसर के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां निरंतर संचालित की जाएंगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने लगाए गए सभी पौधों की देखभाल का जिम्मा भी लिया। कार्यक्रम में वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग, जंतु विज्ञान विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
Next: टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.