Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई की नई प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न
  • अल्मोड़ा

हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई की नई प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न

AltnewsUttarakhand 20/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई, अल्मोड़ा की नवीन प्रबंध समिति की कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार पंत, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पेटशाल, अल्मोड़ा तथा चुनाव पर्यवेक्षक राजेश डालाकोटी की देखरेख में पूरी की गई। चुनाव में साधारण सभा के कुल 20 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकारिणी के 12 सदस्यों और पांच पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चुनाव परिणाम के अनुसार बलवंत सिंह रावत को अध्यक्ष, सुंदर राम को उपाध्यक्ष, गिरीश चंद्र पेटशाली को प्रबंधक, भीम सिंह बगडवाल को उप प्रबंधक तथा बिंदु भंडारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रवक्ता पद पर प्रीति बोरा को अध्यापक प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित किया गया, जबकि हरीश चंद्र उप्रेती को सहायक अध्यापक प्रतिनिधि चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह महरा पदेन सचिव होंगे। इस अवसर पर वैभव अग्रवाल, बिशन राम, प्रीतम सिंह बिष्ट, शंभू दत्त पेटशाली, घनश्याम जोशी, रेखा पांडे, जीवन सिंह कार्की, ललित सिंह पूना, गोविंद सिंह पूना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नवगठित प्रबंध समिति ने विद्यालय के शैक्षिक और प्रशासनिक विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत नौगांव और बासोट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
Next: पांच हजार के इनामी तस्कर को भतरौजखान पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.