Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लव जिहाद: हिंदू बताकर छह महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन
  • राष्ट्रीय

लव जिहाद: हिंदू बताकर छह महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन

AltnewsUttarakhand 19/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

कटनी (आरएनएस)।  मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां विशेष वर्ग के एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर हिंदू लडक़ी को अपने प्रेम में फंसाया और उसका कई महीनों तक शोषण करता रहा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता को जब मुस्लिम होने की जानकारी प्राप्त हुई तो उसने अपनी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। उसने बताया कि यवुक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती पांच महीने की गर्भवती हो गई तो उसका अबॉर्शन करवाकर भ्रूण को सुनसान इलाके में दफन कर दिया।
मामला कटनी जिले के थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम लखनवारा का है। 6 महीने पहले हिंदू युवती लखनवारा गई थी, जहां उसकी मुलाकात सलमान से हुई। युवक ने लडक़ी को अपना नाम सलमान कुशवाहा बताया था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस दौरान युवक ने जबरन संबंध बनाएं। युवती को रिश्तेदारों के जरिए पता चला कि युवक मुस्लिम है तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। युवक ने युवती के साथ मारपीट करते हुए धमकाया और उसका गर्भपात करवाकर शिशु को सुनसान इलाके में दफन करवा दिया।
स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए युवक की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गर्भपात की बात भी सामने आई है, शिशु का शव बरामद कर पीएम कराया जाएगा। मामले में जांच पड़ताल की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक महीने के बेटे के सामने रेप के बाद हत्या, महिला के साथ दिल दहलाने वाली वारदात
Next: एक्शन मोड में भारत: कनाडा के राजनयिक को देश से निकाला, राजदूत को भी किया तलब

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.