Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • होटल के रिसेप्शनिस्ट को पीटा, मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

होटल के रिसेप्शनिस्ट को पीटा, मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 08/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  खाने के ऑर्डर में देरी होने पर तीन युवकों ने होटल के रिसेप्शनिस्ट को बुरी तरह पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे गिरा-गिरा कर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। होटल के स्टाफ ने दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बरखेड़ा पांडे निवासी पीयुष कुमार ने कहा है कि उसका तहेरा भाई नीतिश कुमार एक होटल में काम करता है। 6 फरवरी को नीतीश होटल में नाइट डयूटी पर था। रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे मधुवन पीरूमदारा रामनगर जिला नैनीताल निवासी करन सिंह बिष्ट पुत्र लक्ष्मण सिंह व दुर्गा कालोनी निवासी सौरभ दिवाकर निवासी दुर्गा बस्ती व उसके साथी खाना खाने के लिए होटल में आए। खाने की व्यवस्था में कुछ देरी होने के कारण इन लोगों ने कैश काउटर पर बैठे उसके भाई नीतिश को गंदी- गंदी गाली देते हुए मारपीट करने लगे। हमलावरों ने उसके भाई को होटल के बाहर गिरा गिरा कर मारा। शोर शराबे की आवाज सुन कर वह और होटल के स्टाफ पीयूष, सौरभ चौहान अजय बाहर आये। जिस पर हमलावर मोटर साईकिल लेकर भागने लगे। इनमें से दो युवकों को मौके पर पकड़ लिया। इस पूरी घटना की रिर्कोडिग कैमरे में हो गई। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घर के बाहर से कार चोरी की घटना कैमरों में कैद
Next: दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत : महाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.