Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जल जीवन मिशन और पीएमजीएसवाई कार्यों में तेजी लाने के केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

जल जीवन मिशन और पीएमजीएसवाई कार्यों में तेजी लाने के केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 18/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मंगलवार को जनपद में जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के दोनों चरणों के तहत जनपद में स्वीकृत 1645 योजनाओं में से 1517 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 128 योजनाओं पर कार्य जारी है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने लंबित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित सिंगल विलेज और मल्टी विलेज योजनाओं की अलग-अलग समीक्षा की गई। हर घर जल योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए अजय टम्टा ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं का लाभ लोगों को वास्तविक रूप से मिल रहा हो। इसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत 220 सड़कें स्वीकृत हैं, जिनकी कुल लंबाई 1295.04 किलोमीटर है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए सभी स्वीकृत सड़क परियोजनाओं को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को मिली एनसीसी में कर्नल कमांडेंट की रैंक
Next: भैंसियाछाना में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर यूकेडी ने दिया धरना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.